कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स को एफजेसीसीआई से मिली मान्यता 

Advertisements

कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स को एफजेसीसीआई से मिली मान्यता 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से मान्यता मिल गयी है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल वर्मन ने कहा कि सदस्यों की अटूट मेहनत, समर्पण और ठोस प्रयास से यह मुकाम हासिल हो पाया है। उन्होंने इसके लिए फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ रीजनल वाइस प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह सलूजा को भी बधाई दी है। गौरतलब है कि गिरिडीह जिले के व्यवसायियों और उद्यमियों के हित में काम करने के संकल्प के साथ लगभग छह वर्ष पूर्व केसीसीआई का गठन किया गया था। उसी वक्त से फेडरेशन से मान्यता प्राप्त करने को लेकर प्रयास किया जा रहा था। फेडरेशन से मान्यता मिलने के बाद सदस्यों में काफी उत्साह है। इसी उत्साह एवं ऊर्जा के साथ हम सब मिलकर सफलता के और भी ऊंचे मुकाम को हासिल करने का प्रयास करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top