Advertisements

कोयला कारोबारी बुधन मंडल हत्याकांड में प्रमोद सिंह और विनित तिवारी ने किया आत्मसमर्पण
डीजे न्यूज, धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के कोयला कारोबारी बुधन मंडल की हत्या के मामले में शनिवार को दो आरोपियों प्रमोद सिंह और विनित तिवारी ने धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह हत्या अवैध कोयला कारोबार को लेकर 2024 सितंबर में हुई दो गुटों की झड़प के दौरान हुई थी, जिसमें बुधन मंडल को गोली लग गई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
इस मामले में धनसार थाना में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करवाया था। पूर्व पार्षद मनोरंजन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को बेवजह फंसाया गया है। न्यायालय के सम्मान में आज दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय समुचित जांच कर न्याय करेगा।