कल्याण मंत्री से मिला इस्लाहिया कमेटी का प्रतिनिधिमंडल कब्रिस्तान में चारदीवारी निर्माण की मांग को सौंपा ज्ञापन

कल्याण मंत्री से मिला इस्लाहिया कमेटी का प्रतिनिधिमंडल

कब्रिस्तान में चारदीवारी निर्माण की मांग को सौंपा ज्ञापन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): खरखरी के इस्लाहिया कमेटी शेख बिरादरी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खरखरी पंचायत स्थित कब्रिस्तान में चारदीवारी एवं शेड निर्माण की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि खरखरी कब्रिस्तान की कुल परिधि लगभग 3000 फीट है, लेकिन आज तक यहां चारदीवारी का निर्माण नहीं हो पाया है। चारदीवारी नहीं होने के कारण कब्रिस्तान असुरक्षित है और अतिक्रमण की आशंका बनी रहती है। कब्रिस्तान में शव को सुपूर्द -ए खाक एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर आने वाले लोगों को धूप, वर्षा तथा अन्य मौसम संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कब्रिस्तान में लगभग 150 × 200 फीट का शेड निर्माण कराना भी अत्यंत आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि मंत्री इस जनहित और धार्मिक महत्व की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ज्ञापन देने वालों में शेख जैनुल, शेख डब्लू,मोलाना समीम फेजी, शेख लाल, शेख गियासुद्दीन,शेख कल्लु शेख आलम साहीत इस्लाहिया कमेटी के पदाधिकारी और खरखरी पंचायत के स्थानीय लोग शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top