केवाईसी का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

Advertisements

केवाईसी का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित किया। इस दौरान पीडीएस के तहत धोती, साड़ी, नमक एवं दाल का वितरण जल्द पूरा करने के साथ-साथ लाल , पीला एवं हरा कार्ड के जून महीना का राशन वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही जिन लाभुकों का केवाईसी छूटा हुआ है उनका शत प्रतिशत केवाईसी का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ प्रभाष चंद्र दास , गानु रजवार, विभूति सिंह, सीताराम महतो समेत विभिन्न गांवों के पीडीएस दुकानदार मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top