केंदुआडीह भू धंसान: विधायक राज ने स्थगित किया धरना पुटकी सीओ और बीडीओ पहुंचे धरनास्थल, अधिकारिक पत्र सौंपा दो मई को होगी उच्चस्तरीय बैठक

Advertisements

केंदुआडीह भू धंसान: विधायक राज ने स्थगित किया धरना

पुटकी सीओ और बीडीओ पहुंचे धरनास्थल, अधिकारिक पत्र सौंपा

दो मई को होगी उच्चस्तरीय बैठक

डीजे न्यूज, धनबाद: केंदुआडीह भू-धंसान, गैस रिसाव एवं धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क समस्या के समाधान को लेकर चल रहे  जनआंदोलन को शनिवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। धरना स्थल पर उपायुक्त की ओर से पुटकी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पहुंचे और विधायक  राज सिन्हा को आधिकारिक पत्र सौंपा।
पत्र में सूचित किया गया कि आगामी 02 मई को समस्या के स्थायी समाधान हेतु एक उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में केंदुआडीह भू-धंसान क्षेत्र के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच रिपोर्ट डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (DGMS) से रिपोर्ट के आधार पर सभी बैठकर विचार किया जाएगा, ताकि वैज्ञानिक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में धनबाद जिले के सभी जनप्रतिनिधि, प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधि, बीसीसीएल के सीएमडी एवं वरीय पदाधिकारी, धनबाद उपायुक्त, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जनहित एवं क्षेत्रवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक  राज सिन्हा ने प्रशासन के इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया तथा आगामी बैठक तक धरना को स्थगित करने की घोषणा की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top