केंद्र सरकार के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस ने दिया धरना शिक्षा व्यवस्था को बचाने और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई

केंद्र सरकार के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस ने दिया धरना

शिक्षा व्यवस्था को बचाने और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई

डीजे न्यूज, धनबाद: प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में भारी अनियमितता तथा दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस दमन के विरोध में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बचाने और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई। धरना के उपरांत धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा देने का मांग किया है। उक्त ज्ञापन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफ आई आर एवं अपराधिक मुकदमा वापस लेने का मांग किया है। ज्ञापन मे कहा है देश का युवा वर्ग निस्पक्ष ,पारद्शी एवं विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था चाहता है।
पार्टी के जिला प्रभारी शकील अख्तर ने कहा कि करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। ऐसे समय में जब छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी जायज़ मांगों को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं, उन पर बल प्रयोग और दमन करना लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है। राहुल गाँधी और पूरा कांग्रेस पार्टी छात्र के साथ खड़ा है।
शकील अख्तर ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी छात्रों की आवाज़ को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ उठाएगी और युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है। बार-बार पेपर लीक, वर्षों तक लटकी रहने वाली भर्तियां, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली ने युवाओं के विश्वास को तोड़ दिया है। जब छात्र अपने भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने दिल्ली पहुंचे, तब उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर पुलिस का डंडा चलाया गया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों और छात्राओं के साथ जिस प्रकार की कथित बर्बरता की गई, वह लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। घटनाओं ने पूरे देश की संवेदनाओं को झकझोर दिया। देश का युवा अपने भविष्य की सुरक्षा मांग रहा था, लेकिन उसे संवाद के बजाय दमन मिला।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुलतान अहमद ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।  उनके कार्यकाल में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह अविश्वसनीय हो गई है। लगातार पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और भर्ती में देरी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदेश समन्यवक  मदन महतो ने कहा  कि केवल बयानबाजी से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
प्रदेश सचिव मनोज यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि निराशा दे रही है। करोड़ों छात्र-युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं के कारण उनके सपने बार-बार टूट जाते हैं।
पूर्व  जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह  ने कहा कि “छात्रों की गूंज” आज पूरे देश के युवाओं की आवाज़ बन चुकी है। मोदी सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि डंडे के बल पर छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी हर छात्र, हर युवा और हर बेरोजगार के साथ मजबूती से खड़ी है और शिक्षा तथा रोजगार के अधिकार की लड़ाई को और तेज करेगी।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिलाअध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस प्रभारी शकील अख्तर , बृजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद, मदन महतो, राशिद रजा अंसारी,  मुख्तार खान, दिनेश यादव,  मनोज यादव, अवध नारायण प्रसाद, योगेंद्र सिंह जोगी, नवनीत नीरज, क्यूम खान, राजू दास, कालीचरण यादव, दिनेश सिंह डूंगुर, इरफान खान चौधरी, सतपाल सिंह ब्रोका, महेंद्र कुमार दुबे, मंटू दास, , रमेश जिंदल, संतोष महतो, आदित्य आनंद,  जहीर अंसारी, आसिफ राजा, साहिल अली, ,गोपाल कृष्णा चौधरी, संतोष चौधरी,  अख्तर खान गुड्डू, गणपत महतो, मृत्युंजय कुमार सिंह, संतोष मोदक, मनोज हाड़ी, राज बिहारी यादव, नवीन पासवान, बलराम महतो, रंजीत पांडेय, वीरेंद्र यादव, गंगा वाल्मीकि, देवेंद्र कुमार, काजल धीवर,, संतोष राय, आनंद मोदक, , भानु प्रताप, मधुसूदन सिंह चौधरी,अजय कुमार, रूबी खातून, बिलकिस खानम, , शहजाद हुसैन, राजेश राम, , बिजेंद्र पासवान, अक्षय कुमार प्रसाद, बम भोले सिंह, गुड्डू खान, आशीष सिंह, जावेद राजा, निशा सिंह, अजय कुमार,, जयप्रकाश चौहान, हेमंती जायसवाल, दीपक सिंह, प्रीतम रवानी, निवारण महतो, देवेंद्र पासवान, ऋषिकांत यादव, सत्यानंद पांडेय, जितेंद्र शर्मा, रामविलास राम, सोनू यादव, सावन सुमन, मोहम्मद मसूद आलम, मोहम्मद नौशाद, रविंद्र कुमार चौधरी, अरविंद कुमार सैनी, सरफुद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश, राज रंजन, अजय कुमार चौधरी, राजा अंसारी, मनोहर कुमार दास, हरेंद्र साही, रमेश राय, धर्मवीर सिंह, वीरेन गोप, मोहम्मद समद अंसारी, प्रमोद यादव, बिट्टू सिंह, निवास राजभर, पूर्णेन्दु सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, शुभम निषाद, राकेश पासवान, रामाकांत पासवान, अजमेरी खातून, अशोक कुमार महतो, रवि चौबे, शंकर विश्वकर्मा, पवन कुमार, मोहम्मद नौशाद, गैरल हसन, सफरुद्दीन उर्फ मुन्ना खान, हैदर अली,   सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top