
कांग्रेस नेता अजय सिन्हा ने लगाया सेवा शिविर, मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने रामभक्तों को पिलाया शीतल पेयजल
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। शहर के मुख्य स्थानों में से एक मौलाना आजाद चौक का नजारा भक्तिमय था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले प्रदेश सचिव सह वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू के नेतृत्व में सेवा शिविर लगाया गया। इस शिविर में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता चांद रसीद और राजा अंसारी समेत सैकड़ों मुस्लिम युवकों ने अखाड़ा खेलने पहुंचे लोगों को शीतल पेय और ठंडा पानी पिलाकर स्वागत किया।
शीतल पेय वितरण
करीब दस हज़ार लोगों को शीतल पेय पिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने झांकी में शामिल कलाकारों का अभिनंदन किया और अखाड़ा और झांकी देखने आए महिलाओं और बच्चों को भी शीतल पेय दिया।
प्रशासन ने की सराहना
इस दौरान डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग पहुंचकर इस आयोजन को सराहा। जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की थी, जिसमें उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी अधिकारियों से त्योहारों को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।