जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म : अर्चना अग्रवाल

Advertisements

जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म : अर्चना अग्रवाल

दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति टुंडी समेत सभी क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा में कर रही सहयोग 

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : भौरा गेस्ट हाउस में बुधवार को दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति ने जरूरतमंद लोगों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित की। इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष व बीसीसीएल सीएमडी की धर्मपत्नी अर्चना अग्रवाल ने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। हमारे संस्था के द्वारा टुंडी विद्यालय में छात्रावास की व्यवस्था के साथ धनबाद जिले के कई विद्यालयों में बच्चों के लिए किताब, कॉपी, पेंसिल, स्कूल बैग, फुटबॉल, कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि खेल सामग्रियों का वितरण समय पर किया जाता है। इसके अलावा गरीब महिलाओं के बीच साड़ी, राशन, मच्छरदानी, छाता के अलावा कई तरह के सामान दिए जाते हैं, ताकि उन्हें समिति के द्वारा कुछ सहयोग हो सके। यह कार्यक्रम हर एरिया में किया जाता है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही इस तरह के कार्यक्रम हम क्षेत्र में चला रहे हैं। आगे भी चलाएंगे। जल्द ही भौरा क्षेत्र में सिलाई सेंटर और लड़कियों के लिए कंप्यूटर की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि गरीब लड़कियां कंप्यूटर और सिलाई सीखकर अपने पैरों पर खड़ी हो सके, और क्षेत्र का नाम रोशन करें। मौके पर मुख्यालय से पुरबिता रमैया, संजीता राय ने अपनी विचारों को रखा। सभी महिला समितियों का स्वागत क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान की धर्मपत्नी व समिति की क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदु पासवान ने किया। मौके पर शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, मीनल त्रिवेदी, सुजाता कुमार, नीलम पांडे, सविता चंद्र, पूनम चौधरी मौजूद थीं। इस अवसर पर अर्चना अग्रवाल, पुरबिता रमैया और संजीता राय ने गरीब महिलाओं के बीच साड़ी, छाता, मच्छरदानी, मिठाई आदि का वितरण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top