Advertisements

जोगता में अखंड हरि कीर्तन का समापन
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) : भदरीचक स्थित मां भगवती देवी मंदिर में चल रहे 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का समापन शनिवार को हुआ। पंडित मनोहर पांडेय, गोपाल पंडित, भंटु मिश्रा ने पूजन संपन्न कराया। यजमान के रूप में सुरेश सिंह व उनकी पत्नी कंचन सिंह थे। हरे रामा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की गूंज से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। दो दिनी धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रीतम यादव, अशोक राजवंशी, दीपक यादव, मनोज राजवंशी, गुड्डु यादव, मुन्ना सिंह, उत्तम घोषाल, संजीव यादव, कृष्णा यादव, राजाराम रजवार, बालेश्वर भुइयां, जगदीश हाड़ी, आकाश विश्वकर्मा, गोकुल भुइयां, सोनू साव, अनिल सिंह, राजू रंजन सिंह, अमित कुमार, संटी कुमार आदि सक्रिय थे।