
रामनवमी में धनबाद शहर के प्रमुख मार्गों में निकलने से पहले देख लीजिए रूट चार्ट
डीजे न्यूज, धनबाद: रामनवमी जुलूस को लेकर धनबाद के प्रमुख मार्गों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
यात्री बसों का परिचालन मार्ग: शहरी क्षेत्रों में दोपहर 01 बजे से जुलुस समाप्ति तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी। इस दौरान यात्री बसों के परिचालन हेतु निर्धारित मार्ग:-
धनबाद-बोकारो राँची / राँची-बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन करकेंद मोड़- राजू यादव स्मारक (लोयाबाद) -सिजुआ नया मोड़-पांडेडीह-तेतुलमारी थाना -शहीद शक्तिनाथ चौक-विनोद बिहारी चौक-बिरसा मुंडा पार्क- मेमको मोड़ -बरटांड बस स्टैंड (धनबाद)।
जमशेदपुर-पुरुलिया-धनबाद/धनबाद-पुरुलिया-जमशेदपुर मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु रूट का निर्धारण किया जाता है-
नगिना बाजार (मोहलबनी चेकपोस्ट, (सीआईएस एफ), सुदामडीह थाना -जामाडोबा मोड़ पुटकी मोड- करकेन्द्र मोड- करकेन्द्र मोड के उपरांत धनबाद-बोकारो राँची / राँची-बोकारो-धनबाद मार्ग।
सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है-
इन्दिरा चौक झरिया -कतरास मोड -केन्दुआ- करकेंंद मोड़ -करकेंद मोड़ उपरांत राँची-बोकारो धनबाद मार्ग।
नो एंट्री:-
जोड़ापोखर थाना:- सिन्दरी से पुटकी की ओर जाने वाले भारी वाहनों का गौषाला औ०पी० के पास नो एंट्री रहेगी।
बोकारो से धनबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश डीनोबली स्कूल गेट से आगे नो एंट्री रहेगा।
पुटकी से सिन्दरी की ओर जाने वाले भारी वाहन आबोदेवी पेट्रोल पम्प के बाद नो एंट्री रहेगा।
झरिया थाना-
धनसार से कतरास मोड (झरिया) तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
केन्दुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
बैकमोड़ थाना-
झरिया / केन्दुआडीह की ओर आने-जाने वाले वाहन मटकुरिया चेक पोस्ट/नई दिल्ली मोड़ होते हुए जाएंगे।
ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा एवं सवारी वाहनों का परिचालन मार्ग एवं नो एंट्री पॉइंट (समय संध्या 04:00 बजे से जुलुस समाप्ति तक रहेगा)-
मेमको मोड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, ई-रिक्सा गोल बिल्डींग, मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से गंतव्य की ओर जायेंगे।
केन्दुआडीह की ओर आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट तक आऐंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक तक आऐंगे पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। धनसार चौक से बैंकमोड / शक्ति मंदिर के तरफ जाना वर्जित रहेगा (नो एंट्री)।
भूदा, बलियापुर, हीरापुर झारखण्ड मैदान की तरफ से पुरानी बाजार मनईटॉड की ओर आने वाले वाहन बरमसिया पुल से वापस पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। बरमसिया पुल से मनईटाँड / पुरानी बाजार एवं हीरापुर की तरफ नो एंट्री रहेगा।
भूली, बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेषन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
धनबाद नगर से भुली की ओर जाने वाली गाडी ओवरब्रिज पर सुभाष चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से वासेपुर होते हुए भूली जायेगी।
श्रमिक चौक से गया पुल / बैंकमोड़ के तरफ नो एंट्री रहेगा।
जे०सी० मल्लिक, पटेल चौक, पानी टंकी, हटिया मोड़, प्रेम नगर गली, रणधीर वर्मा, अनुमंडल कार्यालय रोड़, भोला स्वीटस, रेलवे स्टेशन मजार की ओर से हीरापुर की तरफ नो एंट्री रहेगा।
नो एंट्री/ प्रवेष निषेध हेतु ड्रोप गेट:- केन्दुआडीह मोड़, धनसार मोड़, कतरास मोड़ से केंन्दुआडीह जाने वाले मार्ग में। बस्ताकोला से कतरास मोड़ आने वाला मार्ग में। सिन्दरी (गौशाला ओ०पी० के पास)। बोर्रागढ़ (आबोदेवी पेट्रोल पम्प के पास)। जोडापोखर (डिनोबली स्कूल गेट के पास)। गोल बिल्डिंग। मेमको मोड। यह व्यवस्था 06 अप्रैल को समय 01:00 बजे अपराह्न से जुलुस समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।