जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।  उन्होंने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएँ सुनी एवं सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराने का भरोसा दिया।

जनता दरबार में मुख्यतः रोजगार, पेंशन, जमीन विवाद संबंधी, पारिवारिक विवाद, ऑनलाइन रसीद, सड़क निर्माण, आर्म लाइसेंस, अवैध कब्जा, बिजली बिल माफी, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने हेतु कैम्प लगाने, आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, अबुआ आवास समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top