जनसेवा के मोर्चे पर सक्रिय दिखीं श्वेता शर्मा, घायलों से मिलीं और गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जनसेवा के मोर्चे पर सक्रिय दिखीं श्वेता शर्मा, घायलों से मिलीं और गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दिवंगत मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू दिनभर सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से मुलाकात की और जरूरतमंद परिवारों का हालचाल जाना।

कार्यक्रम की शुरुआत मकतपुर स्थित तथास्तु जिम एवं क्लब के उद्घाटन से हुई। श्वेता सोनू ने संस्थान का उद्घाटन करते हुए युवाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने में ऐसे संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इसके बाद राजेंद्र नगर निवासी संजय वर्णवाल की पत्नी पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर वह मर्सी हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग एवं प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया।

साथ ही साथी कार्यकर्ता केशव क्रांतिकारी के बच्चे के झुलसने की सूचना पर वह जीडी बगेड़िया अस्पताल पहुंचीं और बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बाद में गांधी चौक पहुंचकर श्वेता सोनू ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सेवा के गांधीवादी आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर सृष्टि कुमारी, प्रणव वर्मा, नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, गोपाल शर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा, अनुभव सिंह, सचिन शर्मा, रूपेश रजक समेत कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top