जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बेहतर तालमेल से लोगों की सेवा आसान : एजाज हुसैन 

Advertisements

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बेहतर तालमेल से लोगों की सेवा आसान : एजाज हुसैन

विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों ने साझा किए काम के अनुभव

तोपचांची में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी को विदाई, नूपुर कुमारी का स्वागत

डीजे न्यूज, तोपचांची (धनबाद) : तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज हुसैन अंसारी के विदाई समारोह और वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री नूपुर कुमारी के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के कर्मियों की मौजूदगी रही।

मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, अंचलाधिकारी नीलू टुडू, उप प्रमुख हेमलाल महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह, प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू विजय दास, सांसद प्रतिनिधि हनी नारंग, निरंजन मंडल, विभिन्न पंचायतों के मुखिया सरवर खान, लालचंद महतो, द्वारिका महतो, सीताराम महतो, अनवर अंसारी, उमेश मंडल, जगदीश सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।इसके अलावा कार्यालय कर्मी विजय दास, साकेत सिन्हा, बलदेव, सचिन, चंदन, दिनेश, जनगणना कोषांग के कनक कांति मेहता, विवेक कुमार, भागीरथ महतो, सुधीर मेहरा, गुलाम मुस्तफा, विवेक, नीतू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनरेगा कार्यालय के राजीव तथा पशुपालन विभाग के चिकित्सक समेत अन्य कर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में स्थानांतरित हो चुके कार्यालय प्रमुख महेंद्र रवानी और कार्यालय कर्मी हमीदा बेगम को भी शॉल ओढ़ाकर विदाई दी गई। अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने मोहम्मद एजाज हुसैन अंसारी के साथ काम करने के अनुभव साझा किए और वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी नूपुर कुमारी से भी बेहतर समन्वय और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। इसके बाद बारी-बारी से कई जनप्रतिनिधियों ने एजाज हुसैन अंसारी के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। मोहम्मद एजाज हुसैन अंसारी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बेहतर तालमेल से आम लोगों की समस्याओं का समाधान आसान हो सकता है। वहीं नूपुर कुमारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग और समर्पण ही लोगों तक बेहतर सेवा पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम होगा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख आनंद महतो के नेतृत्व में मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन कनक कांति मेहता ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top