जनगणना से जुड़ी खबरें:-

Advertisements

जनगणना से जुड़ी खबरें:-

दो बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण, मानदेय भी स्थगित

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशों की अवहेलना करने एवं मतदान केंद्र पर अनुपस्थित रहने के कारण दो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने दैनिक कार्य के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की सुगमता हेतु अपने-अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर रहकर मैपिंग का कार्य सम्पादित करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके झरिया विधानसभा के बूथ संख्या-199 की बीएलओ (आंगनबाड़ी सेविका) खुशबु कुमारी तथा झरिया विधानसभा के बूथ संख्या-200 की बीएलओ (सहिया)  भारती देवी मंगलवार को मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं थे।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जब हेल्प डेस्क मैनेजर, धनबाद ने दोनों बीएलओ को फोन पर सम्पर्क किया तब दोनों अपने-अपने मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाई गई। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उनकी लापरवाही, उदासीनता तथा आदेश की अवहेलना को दर्शाता है। जबकि 2 जून को सभी बीएलओ को अपने दैनिक कार्य के‌ अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की सुगमता हेतु अपने-अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर रहकर मैपिंग का कार्य सम्पादित करने का निर्देश दिया गया था।

दोनों बीएलओ को 24 घटें के अन्दर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है कि क्यों नहीं उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए उनको उनके मूल पद से कार्य मुक्त कर दिया जाय। साथ में उक्त लापरवाही के आलोक में उनको मिलने वाले मासिक मानदेय को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।
——————————————–

शत प्रतिशत मैपिंग पूरी करने के लिए आज से 14 जून तक कैम्प का आयोजन

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के कार्यक्रम के निमित्त धनबाद जिला अन्तर्गत सभी छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता की मैपिंग को शत प्रतिशत पुरा करने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के सभी पंचायत क्षेत्र, धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्डो एवं चिरकुण्डा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों में 10 जून से 14 जून तक कैम्प आयोजित किया जाएगा।

कैम्प का आयोजन  सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top