मार्निंग वाक के लिए मुख्य सड़क पर दौड़कर जा रहे छात्र की वाहन से कुचलकर मौत 

Advertisements

मार्निंग वाक के लिए मुख्य सड़क पर दौड़कर जा रहे छात्र की वाहन से कुचलकर मौत 

मॉडल स्कूल पीरटांड़ का छात्र था पीयूष 

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा में हुए एक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई।छात्र पीयूष कुमार सिंह पिता लखराज सिंह उम्र 14वर्ष मॉडल स्कूल पीरटांड़ में अध्यनरत था। वह रोज की तरह बुधवार सुबह भी एक दोस्त के साथ मॉर्निंग वाक के लिए डायवर्सिटी पार्क जा रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग चार बजे अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी और उसके सर के चिथड़े उड़ गए। उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पीरटांड़ थाना से अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट सदलबल बल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद धीरे धीरे सड़क के दोनों किनारों दर्जनों वाहनों को कतार लग गई। इसी दौरान इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद भी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पीयूष की एक छोटी बहन है। बताया गया कि सड़क के किनारे वह दौड़ते हुए जा रहा था।इसी दौरान अज्ञात वाहन उसे ठोकर मारकर भाग गया। इस घटना से उसके साथ में रहे एक युवक और पूरा परिवार सदमे में है। मां और पिता दोनों बार-बार अचेत हो जा रहे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top