झारखंड में हजारों शिक्षकों का वेतन अटका, Digital Signature अप्रूवल में देरी से दुर्गा पूजा से पहले संकट
डीजे न्यूज, रांची : राज्य में Digital Signature से वेतन भुगतान की नई व्यवस्था लागू होने के बाद हजारों प्राथमिक शिक्षकों का वेतन फंस गया है।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। संघ के महासचिव राम मूर्ति ठाकुर ने पत्रांक 37 दिनांक 25.09.2026 के माध्यम से बताया कि वित्त विभाग के आदेश के अनुसार 1 सितंबर 2026 से सभी बिलों का भुगतान Digital Signature से Paperless होना है।
लेकिन विभागीय Maker लेवल पर Digital Signature का Approval लंबित रहने के कारण DDO का सिग्नेचर अप्रूव नहीं हो पा रहा है। कई स्थापना में अगस्त 2026 का वेतन भी 31 अगस्त तक पारित नहीं हो सका। संघ ने मांग की है कि या तो जल्द Approval किया जाए या फिर नई व्यवस्था को कम से कम दो माह के लिए टाला जाए, ताकि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ से पहले शिक्षकों को वेतन मिल सके।