Advertisements




झारखंड आंदोलनकारी गोविंद टुडू का निधन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारी रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक 67 वर्षीय गोविंद टुडु का आज रविवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, विकास महतो, इसराइल अंसारी, राजेंद्र हेमाराम, सोनाराम हसदा, मुस्तफा अंसारी समेत काफी संख्या में लोग घोघाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की।



