
पालगंज की अचला रानी बक्सी प्री-बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हुई सम्मानित
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड के पालगंज निवासी सहायक शिक्षक रूपेश कुमार बक्सी की बेटी अचला रानी बक्सी को रविवार को रांची में टेलीग्राफ मीडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि झारखंड के 300 सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्री-बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को टेलीग्राफ मीडिया एवं ऑक्सफोर्ड स्कूल, रांची के संयुक्त तत्वावधान में सम्मानित किया गया।
इस भव्य सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा एक पुस्तक प्रदान की गई, जिसमें उनके विचार प्रकाशित किए गए थे। इस कार्यक्रम में अचला रानी बक्सी को भी उनके माता-पिता के साथ ऑक्सफोर्ड स्कूल, रांची में आमंत्रित किया गया, जहां रविवार को उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का प्रतीक है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।