जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया  फेस वन में रहने वाली 28 वर्षीय महिला झीलकी देवी ने रविवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका इलाज धनबाद स्थित एसएमएमएमसीएच में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। घटना के बाद से
पीड़िता का प्रेमी पति गायब बताया जाता है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता का प्रेम विवाह एक साल पूर्व दुर्गा चंद्र मंडल के साथ हुई थी। प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी ने उसे बेलगड़िया में अपने एक परिचित के आवास पर रखा था। बताया जाता है कि दोनों के बीच विवाद होने के बाद पीड़िता झीलकी देवी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी खराब हो गई। अगल-बगल के लोगों ने उसे इलाज हेतु धनबाद ले गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top