जीएम ने किया धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

जीएम ने किया धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद:
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को धनबाद-रखितपुर-सिंदरी टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए संरक्षित रेल परिचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिए।

इसके उपरांत महाप्रबंधक ने न्यू सेल कोलियरी, तसरा तथा सिंदरी स्थित हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तसरा तथा हर्ल के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

निरीक्षण के अंत में महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में मंडल के अधिकारियों के साथ कार्यप्रगति एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की ।

निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र तथा मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top