जामताड़ा में साइबर ठगों का गैस कनेक्शन वाला जाल ध्वस्त
स्क्रीन शेयरिंग ऐप से उड़ाते थे पैसे, चार गिरफ्तार
डीजे न्यूज, जामताड़ा : पु०नि० सुशील टुडू पु०नि० अमित कुमार के साथ एक छापामारी दल का गठन करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध), अमित कुमार के नेतृत्व में पुणान सह थान शंभु कुमार सिंह, (भा०पु० से०) पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानान्तर्गत ग्राम रिंगोचिंगो स्थित सुनील कुमार मंडल पिता गुलजार के घर पर छापामारी किया गया एवं करमाटाँड थानान्तर्गत ग्राम अमडीहा के पूरब तरफ डंगाल में अर्धनिर्मित मकान पर छापामारी की गई। इस क्रम में साइबर अपराध कारित करते हुए 03 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 61/26, दिनांक 30.09.2026 धारा 318 (4)/319 (2)/336(3)/338/340(2) B.N.S 2023, 66(B)(C)(D) IT ACT & 42 (3) (e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 एवं 62/26, दिनांक 01.10.2026, धारा 111(2)(b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) B.N.S 2023, 66(B)(C)(D) http://I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
(1) सुनील कुमार मंडल, उम्र 24 वर्ष, पिता गुलजार मंडल, ग्राम रिंगोबिंगो
(2) मो० अबुतालिब अंसारी, उम्र 41 वर्ष, पिता महम इनामूल हक, ग्राम उपर मीठरा
(3) बहारूद्दीन अंसारी, उम्र 23 वर्ष
(4) समीम अंसारी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम है बोलामी थाना करमाटाँड, जिला जामताड़ा
सामानों की विवरणी
मोबाईल – 08
सिम कार्ड – 08
अपराध शैली
(1) गैस उपभोक्ताओं को गैस अपडेट कराने के नाम पर उनके मोबाईल में स्क्रिन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनकी सारी जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करते है।
(2) बैंक अधिकारी बताकर लोगों को फोन करके सोलह अंक का ATM No., CVV No., एवं OTP No. आदि प्राप्त कर विभिन्न E WALLET के माध्यम से अपने खातों में TRANSFER कर साईबर ठगी करते है।
कार्यक्षेत्र मुलतः देश के विभिन्न राज्य
छापामारी दल के सदस्य
पु०नि०-सह- थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा।
पुनि सुशील टुडू, साईबर अपराध थाना जामताडा।
पुनि० अमित कुमार, साईबर अपराध थाना जामताड़ा एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी