
जामाडोबा के कालीमेला स्थित दामोदर नदी के किनारे मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या कि आशंका
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद) :
भौरा ओपी क्षेत्र के कालीमेला लालबंगला छठ घाट के समीप शनिवार सुबह 32 वर्षीय नागेंद्र साव का शव बरामद किया। मृतक काली मेला के पुराना काली मंदिर के समीप का रहने वाला था। मृतक का शरीर खून से लथपथ और अर्द्धनग्न हालत में था। मृतक की स्थिति को देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। जोड़ापोखर अंचल निरीक्षक आशुतोष कुमार तथा ओपी प्रभारी रंजीत राम मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का बाइक और कपड़े को जब्त किया है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान उनलोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की सूचना भौरा ओपी पुलिस को दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की बहन बबीता देवी और बहनोई जितेंद्र साव ने सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को बताया कि उसका मृतक शुक्रवार को अपने किसी दोस्त के पिता के दाह संस्कार में श्मशान घाट जाने की बात कहकर घर से निकला था। फिर वापस घर नहीं लौटा। उसके भाई की मौत किन कारणों से हुई है उसका खुलासा पुलिस से करने की मांग किया है। इधर पुलिस मृतक के घर पहुंची और परिजनों से जानकारी हासिल की।
भौरा ओपी प्रभारी रंजीत राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
मृतक विवाहित है और 3 साल की एक बच्ची है। उसकी तीन बहनें है। उसके एक भाई की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।