इलाज के दौरान बीसीसीएल कर्मी की मौत, नियोजन व मुआवजा की मांग को प्रदर्शन

इलाज के दौरान बीसीसीएल कर्मी की मौत, नियोजन व मुआवजा की मांग को प्रदर्शन

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:

बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी में  कार्यरत सिंदवारटांड़ निवासी 50 वर्षीय कोल कर्मी लक्ष्मी देवी की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल डुमरा में हो ग ई। मृतका के आश्रित को नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ परिजन शव लेकर बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

मृतका के पुत्र को मिला प्रोविजनल नियोजन

जीएम कक्ष में संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ प्रबंधन की वार्ता हुई। काफी लंबी वार्ता के बाद मृतका के पुत्र शेखर कुमार को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी। साथ ही 60 दिनों के अंदर स्थायी नियोजन हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों को एएमपी कोलियरी, बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।

वार्ता में ये थे शामिल

प्रबंधन की ओर से जीएम जीके मेहता, काजल सरकार, अभिराज़ शेखर, हेमंत कुमार हैना, संतोष कुमार सिन्हा, संदीप कुमार शार्मा तथा मोर्चा नेताओं  में लगन देव यादव, मंगल हेंब्रम , संतोष गोराई, जेके झा, नंदू राम दुसाध, मनोज कुमार मोदी, गणेश सिंह, संजय चौबे आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top