हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को हाथुडीह में निकली कलश यात्रा
डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद) : महुदा के हाथुडीह गांव में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली ग ई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दामोदर नदी के मुरूलीडीह घाट पर पहुंचे। यहां आचार्य नंद किशोर पांडेय ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जलभरण करवाया। यजमान देव नारायण सिंह सपत्नी, प्रमेन्द्र सिंह सपत्नी, विनोद सिंह सपत्नी , राजेन्द्र सिंह सपत्नी थे। यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, प्रदीप सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, कुन्दन सिंह, बच्चु प्रसाद सिंह, माधव सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, धुरवेश्वर सिंह, धुरूप नारायण सिंह, चंद्रिका प्रसाद सिंह, धनी राम सिंह, काली सिंह शामिल थे।