Advertisements

होली मिलन समारोह में जुटे राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ता
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): कतरास शहर के केशलपुर रोड पंजाबी मोहल्ला स्थित कांग्रेस नेता प्रदीप पांडेय के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने पुआ पकवान का आनंद उठाया। मौके पर भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, कांग्रेस नेता रणधीर ठाकुर, महेश पासवान, प्रकाश राम गुप्ता, रंजीत पांडेय, बसंत महतो, मनोज कुमार गुप्ता, प्रिंस शर्मा, बाबूनाथ महतो, मनोज कुमार महतो आदि मौजूद थे।