हीरापुर में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य जल यात्रा और नगर भ्रमण

Advertisements

हीरापुर में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य जल यात्रा और नगर भ्रमण

 गूंजा जय माता दी, तीन दिवसीय यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह पंचायत अंतर्गत हीरापुर गांव के अंतिम छोर पर दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के प्रथम दिन भव्य जल यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं द्वितीय दिन मां दुर्गा की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

यज्ञ के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर यज्ञ आयोजन कमिटी के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में गांव के युवक-युवतियों के साथ-साथ कमिटी के कई सदस्य उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष सहदेव सिंह, सचिव महेश रजवार, सदस्य अजय मंडल, जीतेन मंडल, सीमांत मंडल, सुब्रत मंडल, मुकेश रजवार, राम मंडल, रंजीत रजवार, राजेंद्र तूरी, विकास मंडल, संजय मंडल, मिथुन मंडल, बासुदेव सिंह, गणेश रजक, संजीत सिंह, श्रीराम सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top