गोविंदपुर में सत्याग्रह पर बैठे युवा कांग्रेसी

Advertisements

गोविंदपुर में सत्याग्रह पर बैठे युवा कांग्रेसी

डीजे न्यूज, धनबाद: मोदी-अडानी-ट्रंप की जनविरोधी और भारत विरोधी यूएस ट्रेड डील के खिलाफ युवा कांग्रेसी रविवार को गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष किसान न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि आज जिस तरह देश में मोदी अडानी ट्रंप की जन विरोधी और भारत विरोधी यूएस ट्रेड डील किया जा रहा है,̺  इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  इस तरह के डील कर किसानों को कमर तोड़ने का काम कर रही है।ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार किया है और इससे खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर खतरा एवं किसानों की तबाही है। यह समझौता सीधे तौर पर हमारे अन्नदाताओं के हक, डेयरी सेक्टर की आजीविका और देश की डिजिटल संप्रभुता पर एक बड़ा प्रहार है। कॉर्पोरेट हितों को साधने के लिए देश के संसाधनों को दांव पर लगाने वाली इस दमनकारी नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दिल्ली की सत्ता को जनहित में झुकने पर मजबूर न कर दिया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा देश में डाटा किसान और देश की सुरक्षा से किया गया समझौता कतई मंजूर नहीं करेगी। मोदी सरकार इस समझौते पर पुनर्विचार नहीं करती है तो युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी।
मौके पर  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, योगेंद्र सिंह योगी, एहसान खान, आमिर हाशमी, युसूफ अली, अनवर अंसारी, टिंकू अंसारी, तासीर तबरेज, विशाल महतो, सोहेल तबरेज खान, मुकेश प्रसाद, अब्दुल्ला हुसैन, चीकू नईम,  मजहर आलम सहित सैकड़ो कांग्रेसजन मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top