गोल धनबाद की छात्रा स्नेहल बनीं झारखंड नीट टॉपर
झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में गोल धनबाद के 45+ छात्रों के प्रवेश की प्रबल संभावना
आने वाले वर्षों में भी गोलियन्स मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे : बिपीन सिंह
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के अटूट विश्वास एवं गोल टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम : संजय आनंद
डीजे न्यूज, धनबाद : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 में उत्कृष्ट परिणाम देने की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए गोल इंस्टिट्यूट, धनबाद के विद्यार्थियों ने झारखंड राज्य स्तरीय रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की छात्रा स्नेहल झा ने झारखंड EWS श्रेणी में रैंक-1 प्राप्त कर राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं आर्या पलक ने जनरल रैंक-3 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इसके अतिरिक्त आकृति ठाकुर ने जनरल रैंक-18, मुनमुन सिन्हा ने ओबीसी रैंक-10, आशीफ रजा- ओबीसी रैंक-13, दीपक कुमार ने ओबीसी रैंक-15 प्राप्त किया। वहीं सफल विद्यार्थियों में प्रीति टुड्डू ने कैट रैंक-37, किशन गोयल ने जनरल रैंक-59, अनुराग कुमार ने जनरल रैंक-64, एंजल हेम्ब्रम-कैट रैंक-78, सुनन्या ने कैट रैंक-105, विकास कुमार ने जनरल रैंक-190 तथा निलिसा चौधरी ने जनरल रैंक-253 प्राप्त कर गोल संस्थान की सफलता की परंपरा को और मजबूत किया है। इन उत्कृष्ट परिणामों के आधार पर गोल धनबाद के 45 से अधिक विद्यार्थियों के झारखंड के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रबल संभावना है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुनियोजित शैक्षणिक प्रणाली का प्रमाण है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गोल संस्थान के सकारात्मक एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल, नियमित टेस्ट सीरीज, डाउट-क्लियरिंग सेशन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा प्रतिस्पर्धात्मक माहौल ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गोल संस्थान के चैयरमेन एवं प्रबंध निदेशक श्री बिपीन सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी गोलियन्स मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर गोल इंस्टिट्यूट, धनबाद के केंद्र निदेशक श्री संजय आनंद ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के अटूट विश्वास एवं गोल टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
गोल धनबाद के एकेडमिक हेड दीपक एवं भारती सिन्हा ने बताया कि संस्थान पिछले कई वर्षों से मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में उल्लेखनीय परिणाम देता आ रहा है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मार्गदर्शन और सफलता के लिए आवश्यक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।