गांव की विकास योजनाओं पर ग्रामीणों की मुहर, ग्राम सभा में समस्याओं से लेकर समाधान तक मंथन डीजे न्यूज, पचंबा,गिरिडीह : Reform Utsav एवं People’s Plan Campaign के तहत तेलोडीह पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। गांव की जरूरतों, समस्याओं और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव, भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के उप सचिव अजीत कुमार एवं एसपी डॉ. बिमल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण विकास की प्राथमिकताएं तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच समन्वय जरूरी है। उप सचिव अजीत कुमार ने कहा कि जनभागीदारी के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं है। उन्होंने SVAMITVA, भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, जल संरक्षण और पंचायत स्तर पर योजना निर्माण में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इस दौरान तेलोडीह समेत खावा, बुधुडीह, मेदनीसारे और करनपुरा की ग्राम सभाओं का भ्रमण कर लाभुकों से योजनाओं का फीडबैक लिया गया। ग्रामीणों को SVAMITVA, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, DILRMP, PMKSY, वन नेशन वन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं।

गांव की विकास योजनाओं पर ग्रामीणों की मुहर, ग्राम सभा में समस्याओं से लेकर समाधान तक मंथन

डीजे न्यूज, पचंबा,गिरिडीह : Reform Utsav एवं People’s Plan Campaign के तहत तेलोडीह पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। गांव की जरूरतों, समस्याओं और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव, भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के उप सचिव अजीत कुमार एवं एसपी डॉ. बिमल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण विकास की प्राथमिकताएं तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच समन्वय जरूरी है।

उप सचिव अजीत कुमार ने कहा कि जनभागीदारी के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं है। उन्होंने SVAMITVA, भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, जल संरक्षण और पंचायत स्तर पर योजना निर्माण में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

इस दौरान तेलोडीह समेत खावा, बुधुडीह, मेदनीसारे और करनपुरा की ग्राम सभाओं का भ्रमण कर लाभुकों से योजनाओं का फीडबैक लिया गया। ग्रामीणों को SVAMITVA, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, DILRMP, PMKSY, वन नेशन वन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top