गंभीर रूप से बीमार ललन गुप्ता के घर पहुंचे मेयर संजीव सिंह, इलाज में सहयोग का दिया आश्वासन

Advertisements

गंभीर रूप से बीमार ललन गुप्ता के घर पहुंचे मेयर संजीव सिंह, इलाज में सहयोग का दिया आश्वासन

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : झरिया के भौंरा निवासी ललन गुप्ता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह उनके आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर बीमारी और उपचार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

परिजनों ने बताया कि ललन गुप्ता पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उच्च रक्त शर्करा (हाई शुगर) के कारण उनके पैर की उंगलियां काटनी पड़ी हैं। वहीं दोनों पैरों में अत्यधिक सूजन होने से उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य होने के कारण बीमारी ने उनकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित किया है और इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया है।

मेयर संजीव सिंह ने ललन गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है और इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “ललन गुप्ता की स्थिति गंभीर है। परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए इलाज और चिकित्सा संबंधी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस कठिन समय में हम परिवार के साथ खड़े हैं।”

मेयर की इस पहल से परिजनों को राहत मिली। उन्होंने सहयोग और सहायता के लिए उनका आभार जताया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मेयर की संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना की सराहना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top