फर्जी एपीके फाइल भेजकर करते थे साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
ताराटांड़ मीडिल स्कूल के पीछे जंगल में बैठकर कर रहे थे साइबर अपराध
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में बैठकर साइबर ठगी की साजिश की जा रही है। इस सूचना के बाद साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे
कस्टमर सपोर्ट डाट एपीके और वाईफाई एयरटेल डाट एपीके नामक फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करते थे और साइबर ठगी करते थे। इस संबंध में गिरिडीह साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपित
जनार्दन मंडल (26), ग्राम- कोरबंधा, थाना- ताराटांड़
अशोक कुमार (24), ग्राम- झीतरी, थाना- ताराटांड़
बबलू कुमार मंडल (26), ग्राम- कोरबंधा, थाना- ताराटांड़
अशोक कुमार (24), ग्राम- झीतरी थाना- ताराटांड़
विष्णु कुमार (23), ग्राम- कोरबंधा, थाना- ताराटांड़
बरामद सामान
10 मोबाइल फोन
13 सिम कार्ड
1 लैपटॉप
4 मोटरसाइकिल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में अशोक कुमार और बबलू कुमार मंडल पहले भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं। अशोक कुमार के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 03/2020, जबकि बबलू कुमार मंडल के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 10/2020 एवं ताराटांड़ थाना कांड संख्या 08/2016 दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जिले में साइबर अपराध के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।