Advertisements




फ्रॉड कॉल से बचाव की दी जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शिशु विद्या मंदिर बलियापुर में मंगलवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई) की ओर से उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेलीफोन सेवा की गुणवत्ता तथा ट्राई भारत सरकार द्वारा इस विषय पर किए जा रहे प्रयास और कदमों की जानकारी दी गई । वहीं फ्रॉड कॉल से बचाव के उपाय बताए गए । मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच सवाल जवाब आयोजित किया गया । छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर प्रदीप कुमार मुखर्जी, रामानुज प्रसाद के अलावा शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



