86 लोगों की हुई यक्ष्मा जांच
डीजे न्यूज, धनबाद: जिला यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने मंगलवार को कनकनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर लगाकर 86 लोगों की एक्स-रे जांच की।
वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह चेयरमैन, भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन में सभी की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद उनका बलगम टेस्ट किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति में यक्ष्मा रोग के लक्षण मिलेंगे तो उन्हें दवा देकर इलाज किया जाएगा।
शिविर को सफल बनाने में सीएचओ प्रवीण कुमार सिंह, नरेश कुमार माजी, एक्स-रे टेक्नीशियन बैकुंठ प्रसाद, शिवम कुमार, हर्ष कुमार व सहिया दीदी का सराहनीय सहयोग रहा।