एसएनएमएमसीएच में बड़ा हादसा टला वार्ड में छत का हिस्सा गिरा, मरीज जख्मी

एसएनएमएमसीएच में बड़ा हादसा टला

वार्ड में छत का हिस्सा गिरा, मरीज जख्मी

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के एक वार्ड में अचानक छत से सीमेंट का बड़ा टुकड़ा गिर गया, जिससे वहां भर्ती कई मरीज घायल हो गए।

इस घटना में बेड नंबर 27 पर भर्ती गोविंदपुर रजा नगर निवासी मुमताज आलम को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें खून की उल्टी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों में डर का माहौल बन गया। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस अस्पताल में लोग इलाज के लिए आते हैं, वहीं ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं।
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
हालांकि जब अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार गिंदौरिया से इस बारे में पूछा गया तो मौखिक रूप में उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मीडिया से अभी मुझे पता चला है । मैं स्वयं जा के देखता हूं और इस पर संज्ञान लेता हूं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top