एसडीपीओ से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल

एसडीपीओ से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति तेतुलमारी का प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बाघमारा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बाघमारा अजीत कुमार विमल से उनके सिजुआ स्थित कार्यालय में मुलाकात की। समिति की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने अंग वस्त्र देकर एसडीपीओ का सम्मानित  किया। 02 अगस्त को शक्ति जयंती के अवसर पर तेतुलमारी के शक्ति चौक में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, घलटु त्रिगुनाईत, हीरा सिंह, देवेन्द्र राणा, नरेश  महतो उर्फ बडा बड़ा बाबू आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top