बेहराकुदर में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

बेहराकुदर में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा प्रखंड के बेहराकुदर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन’ के तहत बनने वाले इस कार्य का शिलान्यास विधायक शत्रुघ्न महतो तथा गिरिडीह सांसद के प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने किया।
विधायक ने कहा कि उपकेंद्र के संचालन से बेहराकुदर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उनके अपने क्षेत्र में ही सुलभ हो सकेंगी। विशेष रूप से माताओं, बहनों, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक उपचार, नियमित स्वास्थ्य जाँच तथा अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगा।
मौक़े पर मुखिया ज़ालिम रजक, मोहन सिंह, शुभाष सिंह, सज्जन सिंह, महेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह,, टिप्पू सिंह, नेपाल सिंह, बिटू सिंह, मिथुन सिंह राजपूत, प्रभाष सिंह, राजीव सिंह, सागर सिंह, हेमंत बंटी, नीरज, रमेश सिंह अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top