एनएमएमएस परीक्षा में कुड़को विद्यालय के छह छात्रों ने मारी बाजी

Advertisements

एनएमएमएस परीक्षा में कुड़को विद्यालय के छह छात्रों ने मारी बाजी

छात्रवृत्ति के लिए हुए चयनित, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : नेशनल मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2025-26 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुड़को के छह छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सफल छात्रों में मोहित रजक, प्रीतम रजक, रोनक कुमार गुप्ता, अनु कुमारी, नितु कुमारी एवं पूजा कुमारी शामिल हैं। इस सफलता को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

बताया गया कि एनएमएमएस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कक्षा 8 में अध्ययनरत मेधावी छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी आगे की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है। चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति चार वर्षों तक दी जाती है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। वर्ष 2023-24 में विद्यालय के पांच छात्र सफल हुए थे, जबकि वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर छह हो गई है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार एवं शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सुखद परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top