ईद-उल-नबी पर सुरक्षा को लेकर खुखरा पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

ईद-उल-नबी पर सुरक्षा को लेकर खुखरा पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

डीजे न्यूज, खुखरा,गिरिडीह : आगामी ईद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खुखरा थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च खुखरा थाना से शुरू होकर तुईयो, अजीबद, दतलवा, मंझलीडीह, खरपोका, गोबरंधा, बरियारपुर सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए ड्रोन के माध्यम से भी क्षेत्र में निगरानी की गई। पुलिस ने प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

फ्लैग मार्च में एसआई नरेंद्र यादव समेत थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं चौकीदार शामिल रहे। पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से ईद-उल-नबी का पर्व मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top