एड्स बीमारी के प्रति किया जागरूक

एड्स बीमारी के प्रति किया जागरूक

बलियापुर: प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को एड्स बीमारी के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी की अगुवाई में कॉलेज परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने पहाड़पुर, आमझर गांवो के अलावा विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण किया। इस दौरान एड्स बीमारी से बचने तथा इसके प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कॉलेज की सचिव व भाजपा नेत्री तारा देवी, कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह आदि ने कार्यक्रम की सराहना किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top