



दुमका के भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों की घोषणा

डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डंगालपाड़ा, दुमका में रविवार को संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने की।
बैठक में संगठन पर्व के चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन लेकर विधिवत रूप से मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर एवं जिला चुनाव सह अधिकारी बबलू मंडल की उपस्थिति रही।
दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि की घोषणा की।
दुमका विधानसभा क्षेत्र
दुमका सदर मंडल
मंडल अध्यक्ष : मनीष कुमार
मंडल प्रतिनिधि : रंजीत यादव
दुमका नगर मंडल
मंडल अध्यक्ष : मृणाल कुमार मिश्रा
मंडल प्रतिनिधि : दीपक स्वर्णकार
गांदो मंडल
मंडल अध्यक्ष : गणपति पाल
मंडल प्रतिनिधि : मार्शल ऋषिराज टुडू
बसमता मंडल
मंडल अध्यक्ष : नन्दकिशोर मंडल
मंडल प्रतिनिधि : विवेकानंद राय
मसलिया मंडल
मंडल अध्यक्ष : सहदेव मरांडी
मंडल प्रतिनिधि : मृणाल कांति आचार्य
जामा विधानसभा क्षेत्र
रामगढ़ मंडल
मंडल अध्यक्ष : भोला मांझी
मंडल प्रतिनिधि : मनोज पाण्डेय
भतुड़िया मंडल
मंडल अध्यक्ष : नवलकिशोर मांझी
मंडल प्रतिनिधि : पवन राय
जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र
जरमुंडी मंडल
मंडल अध्यक्ष : मिथिलेश कुमार झा
मंडल प्रतिनिधि : अनुप कुमार सिन्हा
बासुकीनाथ नगर मंडल
मंडल अध्यक्ष : पूनम देवी
मंडल प्रतिनिधि : प्रवीण चन्द्र सिंह
घोषणा के उपरांत सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों का चयन पूरी तरह लोकतांत्रिक, पारदर्शी और संगठनात्मक परंपराओं के अनुरूप किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति और समर्पण पर आधारित है। मंडल स्तर पर मजबूत नेतृत्व से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
वहीं जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। बैठक में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
