दो टोलों के विवाद में फंसा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

दो टोलों के विवाद में फंसा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पालगंज पंचायत के कोयवाटांड़ गांव में निर्माणाधीन सड़क को लेकर चल रहे विवाद के विरोध में सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पीरटांड़ में धरना दिया। धरना में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। आंदोलन को पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला और वे ग्रामीणों के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। इसके बाद सड़क का निर्माण कुछ दूरी तक ही कराया गया, जबकि शेष हिस्से का कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है। उनका कहना है कि गांव के दो टोलों के बीच सड़क की दिशा को लेकर विवाद होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। एक पक्ष सड़क को अपने टोले की ओर से बनाने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष भी अपने घरों की ओर से सड़क निर्माण कराने पर अड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं। यहां तक कि उपायुक्त के समक्ष भी अपनी बात रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इससे गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना दे रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब विवाद का समाधान कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top