दो पड़ोसियों में मारपीट, एक जख्मी

दो पड़ोसियों में मारपीट, एक जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बाघमारा थाना क्षेत्र के बड़ा पाण्येडीह में मंगलवार को मामूली बात को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। घटना में
सुमन कुमार सिन्हा जख्मी हो गया। पीड़ित सुमन ने सोनु उर्फ राहुल साव के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा है कि सोनू ने उसके प्लांट के मिनी हाइवा को रोककर ड्राइवर को गाली गलौज एवं वाहन का शीशा फोड़ने की धमकी देने लगा। उसे समझाने गया तो धक्कामुक्की करते हुए ईंट से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया की लिखित शिकायत मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top