Advertisements

धनबाद- सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा 01 वातानुकूलित चेयर कार
डीजे न्यूज, धनबाद: ग्रीष्मकालीन ऋतु के मद्देनजर 18 अप्रैल से 18 जुलाई तक गाड़ी सं. 13305/06 धनबाद- सासाराम- धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से 01 वातानुकूलित चेयर कार के साथ चलाया जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप धनबाद- सासाराम- धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को साधारण श्रेणी के 15 कोच एवं वातानुकूलित चेयर कार के 01 कोच के साथ चलाया जाएगा।