बलियापुर के घड़बड़ में फीडर और हरहरि में विद्युत सब स्टेशन का हो निर्माण : चंद्रदेव महतो 

बलियापुर के घड़बड़ में फीडर और हरहरि में विद्युत सब स्टेशन का हो निर्माण : चंद्रदेव महतो 

सिंदरी विधायक ने बिजली समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक के साथ की बैठक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने बुधवार की शाम झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विधायक महतो ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया।

विधायक महतो ने घड़बड़ फीडर और हरहरि विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने बलियापुर में घायल विद्युत कर्मी अजीत महतो के बेहतर इलाज की भी मांग की।

बिजली बिल में संशोधन की मांग

विधायक महतो ने गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मयूरनाचना के ग्रामीणों की बिजली बिल में संशोधन करने और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान करने को कहा। विधायक की मांगों को सुनने के बाद महाप्रबंधक ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top