धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में फूट, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष-महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में फूट, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष-महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन विवाद

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। एसोसिएशन से निष्कासित पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान और कार्यकारी सदस्य ने एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह और वर्तमान महासचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आज संवाददाता सम्मेलन किया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एस. ए. रहमान ने कहा कि एसोसिएशन में मनमानी चरम पर है। जो भी व्यक्ति एसोसिएशन के खिलाफ या गलत फैसलों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दरकिनार करने या दबाने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष और महासचिव एसोसिएशन को अपनी निजी संपत्ति की तरह चला रहे हैं, नियमों को ताक पर रखा जा रहा है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। कार्यकारी सदस्यों तक को विश्वास में नहीं लिया जाता है।

इस पूरे मामले को लेकर पूर्व पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है और कहा है कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे और JSCA से भी शिकायत करेंगे। इस मौके पर कार्यकारी सदस्य संतोष सिंह भी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top