धनबाद-झरिया कोयलांचल में नहाय-खाय के साथ अनुशासन व पवित्रता का पर्व  छठ शुरू

Advertisements

धनबाद-झरिया कोयलांचल में नहाय-खाय के साथ अनुशासन व पवित्रता का पर्व  छठ शुरू

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): अनुशासन, पवित्रता और आस्था का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। धनबाद, झरिया, सिंदरी, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा और कोयलांचल के आसपास के इलाकों में श्रद्धालु बड़े उत्साह और भक्ति के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। सुबह से ही व्रती महिलाओं और पुरुषों ने विभिन्न नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान कर सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर अपने पवित्र व्रत की शुरुआत की। दामोदर नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह  ने पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव व स्वच्छता के साथ कद्दू, भात व चना का दाल बनाया। गाय माता ओर छठी मईया को भोग अर्पित करने के बाद विधायक ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद लिया। इस दौरान विधायक रागिनी ने कहा कि छठ पर्व में शारदा सिन्हा की कमी खल रही है।  उन्होंने कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय बहंगी लचकत जाय गीत गा कर छठ व्रत की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि  नहाय-खाय, अत्यंत पवित्र माना जाता है। सिंह मेंशन परिवार में  छठ पर्व में खुशी का माहौल है। रविवार को खरना, सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top