धनबाद डीसी पहुंचे अनाथ आवासीय विद्यालय पोखरिया, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन- बांटे फल, बच्चों के चेहरे खिल उठे

धनबाद डीसी पहुंचे अनाथ आवासीय विद्यालय पोखरिया, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन- बांटे फल, बच्चों के चेहरे खिल उठे

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : टुंडी और पूर्वी टुंडी भ्रमण के दौरान पूर्वी टुंडी प्रखंड के पोखरिया स्थित अनाथ आवासीय विद्यालय में गुरुवार को जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके बीच फलों का वितरण किया। उपायुक्त ने बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, डीडीसी व विधायक समेत अन्य अधिकारियों ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। उनके इस सहज और आत्मीय व्यवहार से बच्चे काफी खुश नजर आए।

मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डीडीसी सन्नी राज, टुंडी बीडीओ विशाल पांडेय, पूर्वी टुंडी सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल, पूर्व डीएफओ विकास पालिवाल, बसंत महतो, मदन महतो, रामचन्द्र मुर्मू समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top