Advertisements

डेकोरेटर संचालक ने फंदे से लटककर दी जान
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद) :
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के सोखा कुल्ही बस्ती निवासी विष्णु डेकोरेटर के संचालक विष्णु महतो (37 वर्ष) का शव शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थित में उसके डेकोरेटर के गोदाम में पाया गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया। परिजनों के मुताबिक विष्णु ने मानसिक तनाव में आकर फंदे से लटककर जान दी है। मृतक बिष्णु के भाई लक्ष्मण महतो ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि विष्णु डेकोरेटर्स व केटरिंग का काम करता था। काम का दबाव अधिक होने के चलते वह तनाव में था। संभवतः बिष्णु ने मानसिक तनाव में आकर अपने डेकोरेटर गोदाम में पंडाल बनाने वाले रस्सी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक बिष्णु दो भाई है।