डांडिया की खनक पर झूम उठा रुद्राक्ष सोसायटी, रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने बांधा समां

डांडिया की खनक पर झूम उठा रुद्राक्ष सोसायटी, रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने बांधा समां

कुसुम बिहार में ‘राजनीति की पाठशाला’ के बैनर तले सांस्कृतिक आयोजन, प्रदेश महासचिव सुशील मिश्रा ने दी दुर्गापूजा की शुभकामनाएं

डीजे न्यूज, धनबाद : दुर्गापूजा के उल्लास के बीच कुसुम बिहार स्थित रुद्राक्ष सोसायटी में डांडिया की धूम देखने को मिली। ‘राजनीति की पाठशाला’ के बैनर तले आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोसायटी की महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक डांडिया की धुन पर नृत्य कर उत्सव के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान संगीत की मधुर धुनों पर महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ ताल मिलाकर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। सामूहिक नृत्य और पारंपरिक अंदाज ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक साथ नृत्य कर दुर्गापूजा की खुशियां साझा कीं।

इस आयोजन का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर आपसी मेलजोल बढ़ाना, सामाजिक एकता को मजबूत करना और महिलाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से एक मंच प्रदान करना था। डांडिया कार्यक्रम ने सोसायटी में उत्सव और भक्ति का रंग घोल दिया।

इस अवसर पर राजनीति की पाठशाला के प्रदेश महासचिव सुशील मिश्रा ने धनबाद सहित झारखंडवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।

**इनकी रही सहभागिता**

कार्यक्रम में निशा नायक, रेणु कुमारी, राजेश्वरी वर्षा, मधु मीणा, सुमित्रा देवी, माया, दीपा सिंघानिया, पूजा कुमारी, पूनम देवी, शशि कला, समाजसेवी रूबी मिश्रा, स्वीटी, माला कुमारी सहित सोसायटी की कई महिलाएं शामिल हुईं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top