चिधायक से मिला रैयतों का प्रतिनिधिमंडल, अधिगृहित भूमि वापस दिलाने की लगाई गुहार
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): रैयतों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विधायक चंद्रदेव महतो से मिला। प्रतिनिधिमंडल में बीसीसीएल द्वारा एमओसीपी के नाम पर बलियापुर क्षेत्र के कुल 16 गांवो के कुल 1759 एकड़ जमीन अधिग्रहित किए जाने से विस्थापित हुए रैयत शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर बीसीसीएल द्वारा अधिग्रहित कृषि योग्य भूमि को रैयतों को वापस दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों के अधिग्रहित कुल भूमि के एवज में बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा रैयत किसानों को 959 लोगों को नियोजन देने की स्वीकृति दी गई थी। किंतु प्रबंधन द्वारा अब तक मात्र 300 लोगों को ही नियोजन दिया गया। प्रबंधन ने अभी तक 659 लोगों को नियोजन नहीं दी है। मालूम हो कि दिसंबर 2012 में वैसे रैयतों की भूमि वापस दिलाने के लिए जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा पहल भी किया गया था। इसके लिए बलियापुर अंचल अधिकारी को निर्देश भी दी गई थी। किंतु कुछ दिन बाद मामले को ठंडेबस्ते में डाल दिया गया। विधायक ने कहा कि वे हमेशा रैयतों के साथ है। उनकी मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधिमंडल में युद्धेश्वर सिंह, सुभाष सिंह चौधरी, मनोहर सिंह, अशोक सिंह, जयराम मंडल, नकुल महतो, मनोज महतो, गौतम सिंह आदि थे।